धमतरी। भारतीय किसान संघ धमतरी जिले की बैठक आज नए कृषि उपज मंडी प्रांगण कुरूद में जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विस्तृत चर्चा किया गया।जिसमें किसानों का केंद्रीय फार्मर आईडी में कृषि भूमि का एग्री स्टेक किया जा रहा है जिसमें संयुक्त खाता धारी किसानों को अलग-अलग अपने-अपने नाम से एग्री स्टेक किया जाना है जिस पर बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसी के पास फोन नंबर नहीं है किसी का फोन नंबर याद नहीं है। इस हालत में जिला प्रशासन कृषि विभाग एवं राज्य सरकार संबंधित किसानों में फसल की गिरदावरी के आधार पर बेचने का पूर्ण अधिकार दिया जावे। और उक्त समस्या का आसान हल किसानों के लिए निकाला जाए। वर्तमान में कृषि खाद 20-20 जीरो का मूल्य 1400 रुपए से बढ़कर₹2100 केंद्र सरकार द्वारा कर दिया गया है जो की वर्तमान फसल में दो खाद मूल्य देखने को मिल रहा है पहले खरीदा वह काम में मिला। यह सरासर गलत है। इतनी मात्रा में बढ़ोतरी करना किसानों के साथ अन्याय हैं।
गोपालन योजना को जमीनी स्तर पर उतर जाए हाईवे रोड किनारे एक्सीडेंट के माध्यम से गाय माता की हत्या हो रही है। साथ में संबंधित गोपालक जो रोड में गाय को छोड़ते हैं उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए। और गोधन के लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक जिम्मेदारी तय किया जावे।
जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार जगह-जगह शराब भट्टी खोलकर प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचा जा रहा है जो आम किसान के लिए सर दर्द बन गया है। जगह-जगह शराब भट्टी के पास चकना केंद्र खोलकर खेत में प्लास्टिक की कटोरी गिलास और बोतल को फेंक रहे हैं। उन्हें तत्काल रोका जाए। एक तरफ है सरकार प्लास्टिक बन की बात करता है और दूसरा तरफ खुद परोस रहे हैं। यह कृत्य उचित नहीं है।
चौथी समस्या आने वाला समय में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समिति के माध्यम से किया जाना है जिसमें भौतिक सत्यापन के नाम पर किसान के लगभग खसरा दबाव डालकर काम किया जाता है अभी जो भी है राज्य एवं जिला प्रशासन स्पष्ट नीति अपनाए और किसानों को जानकारी दें। भौतिक सत्यापन के नाम पर प्रताड़ित न किया जाए। जो भी नीति बनाना है उसको पहले से तय कर किसानों को जानकारी दिए जावे।
आज की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाला रामचंद्राकर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें पूर्व अध्यक्ष ललित सिंहा जिला मंत्री दुलार सिंह उपाध्यक्ष श्रीमती सिंधु बैस महिला प्रमुख पूर्णिमा साहू सत्रोहन साहू ठाकुर राम साहू हेमेंद टीकाराम प्रदीप चंद्राकर संतराम गौतम गजाधर बालू सिंह बालू सिंहा भुनु राज संतराम गौतम लखन साहू गोपाल चंद्राकर हेमलाल साहू। अन्य कृषक गान कार्यक्रम में मौजूद रहे।









