पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटकर फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटकर फरार हुआ बदमाश को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

दरअसल, सोमवार सुबह धरमलाल कौशिक रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे बाइक सवार एक युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की टीमों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने शहरभर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी इनपुट, ह्यूमन इंटेलिजेंस और लगातार ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई। आखिरकार पुलिस ने घटना के 8 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय मणिकांत ध्रुव के रूप में हुई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail