शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 100 पौवा शराब जब्त

धमतरी। शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 100 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पुरी की ओर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना अर्जुनी पुलिस की टीम ने ग्राम पुरी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति शेखर साहू को रोका। जांच के दौरान आरोपी अपने जूपिटर स्कूटी में दो लाल-सफेद एवं गुलाबी रंग के थैलों में अवैध शराब परिवहन करते हुए पाया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 100 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया गया । साथ ही परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की जूपिटर स्कूटी क्रमांक CG 04 HW 0268 को भी जब्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment