रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने प्रवेश वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम-2025 का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया, पात्रता और बॉण्ड से जुड़े नियमों को समझना आवश्यक होगा। नियमावली www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध है।