Dhamtari : जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को अजाक पुलिस थाना ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। (Dhamtari) गोबरा मामले के फरार 7 आरोपियों को अजाक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आदिवासी महिला से मारपीट के इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में कुरूद पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था। लेकिन 7 आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते माह की 28 अक्टूबर को गोबरा गांव में बाजा बजाने को लेकर गांव के कुछ युवकों ने आदिवासी महिला के घर घुसकर मारपीट किया था। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को था। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अजाक थाना प्रभारी रागिनी तिवारी ने अलग अलग टीम गठित की। मुखबीर का जाल भी फैलाया। कड़ी मशक्कत बाद बुधवार को 7 आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया।

Join us on:

Leave a Comment