Dhamtari : मछली विक्रय की दर में आंशिक वृद्धि

SHARE:

धमतरी। मत्स्य पालन संसाधनों में सतत् वृद्धि को दृष्टिगत करते हुए पंचायतों के ग्रामीण तालाबों में आखेटित मछलियों को स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए पूर्व निर्धारित दर में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बताया कि नवीन संशोधित दर के अनुसार अब मछली प्रतिकिलो 120 रूपए में बेची एवं खरीदी जा सकेगी। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ. को उक्त संशोधित दर पंचायतों और मत्स्य पालकों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मछली 100 रूपए प्रतिकिलो की दर से बेची जाती थी, जिसमें 20 रूपए की वृद्धि की गई है

Join us on:

Leave a Comment

और देखें