पुलिस बल के साथ मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। 29-01-23 रात्रि करीबन 7:00 बजे कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली की ग्राम कोलियारी के पास दुर्घटना हो गई है,और गांव वाले मारपीट कर रहे हैं।जिस पर पुलिस बल ग्राम कोलियारी दुर्गा चौक के पास जाकर् देखा तो गांव के लोग कार चालक के साथ एक्सीडेन्ट करने की बात को लेकर गांव वालों द्वारा झगड़ा एवं मारपीट कर रहे थे जहां पर पुलिस बल द्वारा काफी मशक्कत के बाद भी नही मानने पर हल्का बल प्रयोग कर तत्काल कार एवं पिकप वाहन चालकों को वहां से बाहर निकाल कर भेजा गया।

घटना के दौरान हाइवे पट्रोलिंग गाड़ी पर करीबन 10-12 की संख्या में एक राय होकर पेट्रोलिंग वाहन को घेरकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर वर्दी का कॉलर को पकड़कर धक्का मुक्की किया गया तथा इन्ही लागों के द्वारा पत्थर से हाइवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक सीजी 038568 के पीछे कांच को मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जिसमे राधेश्याम निषाद, मुकेश ध्रुव नाम के व्यक्ति एवं अन्य लोगों के द्वारा शासकीय कार्य करने के दौरान,अपने कर्तव्य से निवारत कर मारने पीटने की धमकी देकर धक्का मुक्की कर विधिपूर्ण कार्य करने से रोककर शासकीय कार्य में बाधा डाला गया
घटना में शामिल राधेश्याम निषाद, मुकेश ध्रुव, मनोहर लाल साहू ,दानीराम यादव ,टिकेश्वर साहू एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अप.क्र.54/23 धारा.294,353,332,186,427,147 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा इस घटना को को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था।

जिस पर थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचक् ने प्रार्थी व गवाहों का कथन लिया गया व घटना में क्षतिग्रस्त वाहन वाहन क्रमांक सीजी 03 8568 का क्षति पंचनामा तैयार किया गया व घटना में प्रयुक्त पत्थर, कांच के टुकड़ा व फटी हुई वर्दी को प्रार्थी से जप्त किया गया कि आरोपियों कि पता साजी किया गया और
थाना अर्जुनी जिला धमतरी को पकड़ कर थाना लाया कि पूछताछ में अपना अपना जुर्म कबूल करने व अपराध साबुत पाये जाने से उपरोक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी :- (1) राधे श्याम निषाद पिता बलिराम निपाद उम्र 36 वर्ष सा. कोलियरी चौक ग्राम कोलियरी माना अर्जुनी जिला धमतरी
2. मुकेश ध्रुव पिता दयालु राम उम्र 30 वर्ष सा. फूल चौक ग्राम परमुली माना अर्जुनी जिला धमतरी
3. मनोहर लाल साहू पिता भईया लाल साहू उम्र 27 वर्ष सा. स्कुल पारा ग्राम परसुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी

4 दानीराम यादव पिता जोईधा राम उम्र 29 वर्ष सा. तिरंगा चौक ग्राम कोलियरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी

5. टिकेश्वर साहू पिता शत्रुधन साह उम्र 23 वर्ष सा. नाका पारा ग्राम कोलियरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी

Join us on:

Leave a Comment