कौन सरताज ,फैसला आज ,फाइनल मैंच जीतने टीमें लगाएंगी पूरा जोर

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। मंगलवार को खेल मेला मैदान में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में क्वार्टरफाइनल व पहले सेमीफाइनल की जंग हुई।जिसमें क्वार्टरफाइनल मुकाबले में आईवायसी ने पुलिस इलेवन को और बड़े करेली ने सिर्री को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तदुपरांत मध्यरात्रि को पहला सेमीफाइनल केसीए 1 व आईवायसी के मध्य हुआ, इस संघर्षभरे मुकाबले में केसीए 1 ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।अब आज बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल केसीए 2 व बड़े करेली के बीच होगा।इस मैच उपरांत इस स्पर्धा का खिताबी मुकाबला होगा।फाइनल मैच में रोचक व संघर्ष भरा मुकाबला नजर आएगा।जहां दो टीमें इस महामुकाबले में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।मैंचों का आंखों देखा हाल संजय ध्रुव,पुष्कर गिरी गोस्वामी,योगेश गुरुजी,उमेश साहू, रियाज हलारी , मुकेश कश्यप आदि ने सुनाया। मैच के दौरान विशेष रूप से इस स्पर्धा के संरक्षक व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी,उत्तम साहू ,डुमेश साहू,देवव्रत साहू,एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मैंचों को सफल बनाने में संजय ध्रुव ,पुष्कर गिरी गोस्वामी, योगेश चन्द्राकर, उमेश साहू , सूर्या चन्द्राकर, अमित निषाद, हेमंत साहू , मलय चन्द्राकर, मुकेश कश्यप ,मंगल चन्द्राकर, कुर्रे सर, बंजारे सर, राजेन्द्र सिन्हा,मुन्ना खान,रियाज हलारी, पंकज सिन्हा, रितेश पवार, अंकित त्रिपाठी, छोटू , मंगल चक्रधारी, खिलेंद्र साहू , लंबू, त्रिलोक साहू, राहुल देवांगन ,सत्या ध्रुव, पंकज सिन्हा, दद्दू बैस, वेदु साहू सहित कुरुद क्रिकेट अकादमी के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment