कबीर सत्संग मेला देवपुर के लिए मीटिंग 25 को

SHARE:

धमतरी। हर कदम खुशियों की ओर उद्देश्य के साथ लक्ष्य का आयोजन संत कबीर सेवा संस्थान देवपुर एवं यथार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है जो कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रयागराज से परम पूज्य संत श्री धर्मेंद्र साहेब जी का पदार्पण होगा एवं सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ संत संगठन से गुरुजन संत साध्वियों का आगमन होगा। इस वृहद समारोह की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में ग्राम पंचायत देवपुर, पातालेश्वर महादेव मंदिर मेला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम की सफलता कार्ययोजना हेतु कल 25 फरवरी को 3 से 5 बजे विशेष मीटिंग रखी गई है कार्यक्रम के संरक्षक/ संयोजक संत श्री रविकर साहेब जी ने प्रेमीजनो श्रद्धालुओं को मीटिंग में उपस्थिति हेतु अपील की हैं।

Join us on:

Leave a Comment