राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा – देश में लोकतंत्र को खत्म करने की हो रही कोशिश

SHARE:

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. अधिवेशन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राहुल गांधी ने नफरत के खिलाफ प्यार की जो यात्रा की वह एक नई रोशनी दी है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने पर सभी का आभार जताया. उन्होंने कहा, ये कांग्रेस में संभव है कि जो कभी ब्लॉक कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष था वो आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया. मैं इसके लिए सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी साथियों का आभार जताता हूं. मैं आज अधिवेशन को संबोधित करते हुए भावुक हूं. अधिवेशन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू ने संबोधित किया था.

Join us on:

Leave a Comment

और देखें