भाजपा नेता का मिला शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लोरमी। जिले के ग्राम गोल्हापारा में सड़क के किनारे आज भाजपा नेता का शव मिला है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले है। इसके चलते भाजपा नेता की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है है। दरअसल मृतक भाजपा गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री था।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीणों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में मृतक की पहचान शत्रुहन साहू के रूप में की गई। मृतक चिल्फी का निवासी था। बताया जाता है कि शत्रुहन साहू आदतन अपराधी था। चिल्फी पुलिस चौकी में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

पुलिस के अनुसार कल रात मृतक के घर में विवाद हुआ। इसके बाद भाजपा नेता की हत्या की गई है। हत्या की सूचना कोटवार ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या की वारदात को दूसरी जगह अंजाम दिया गया है। इसके बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया है।

Leave a Comment

Notifications