रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले है । जबकि 18 मरीज स्वस्थ हो गए है। प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1, बालोद से 2, रायपुर से 3, बलौदाबाजार से 3, महासमुंद से 1, बिलासपुर से 1 मरीज शामिल है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 594 हो गई है। जिसमें से 124 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 282 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14188 मरीजों की मौत हो चुकी है।




