mahasamund : केन्द्रीय विद्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बंधित लगाई गई प्रदर्शनी

महासमुंद @ मनीष सरवैया। केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इस प्रेस वार्ता में महासमुंद जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ,शिक्षकों ,अभिभावकों औए विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था | कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस के सिंह के स्वागत भाषण द्वारा हुआ |

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बातों का उल्लेख प्राथमिक शिक्षक ओमप्रकाश चंद्राकर द्वारा किया गया | इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीन वर्षों के उपलब्धि में बताया गया कि पी.एम श्री विद्यालय ,निपुण भारत मिशन ,विद्या प्रवेश ,नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशनल स्टेज, परख ,एन.डी.ई.ए.आर., पी.एम ई विद्या ,इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम,नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग,विद्यांजलि पोर्टल ,नव भारत साक्षर कार्यक्रम ,स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है | इन सभी कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का विकास निरंतर हो रहा है | केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के 17 विद्यालयों का चयन पी.एम श्री विद्यालय के लिए हुआ है |

रायपुर संभाग के सभी 37 विद्यालयों में निपुण भारत मिशन ,विद्या प्रवेश ,विद्यांजलि पोर्टल की शुरुआत हो चुकी है | सत्र 2023- 24 में 20 विद्यालयों में बालवाटिका 3 की शुरुआत की गई है | केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के 291 कक्षाओ में स्मार्ट क्लास और 7 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत किया गया है | कार्यक्रम में उपस्थित डॉ सीमा प्रधान ,प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय सराईपाली ने अपने उदबोधन में शिक्षा नीति के बारीकियों से अवगत कराया | श्री प्रशांत जी राहटे, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सराईपाली ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्षों को उपलब्धियों से भरा बताया | जागेश्वर सिन्हा ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ने राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत चलाए जा रहे योजनाओ के बारे में बताया |

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाया गया और अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया | कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र यदु ,विनोद कुमार पटेल ,प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर राजेश तिवारी ,कांता एक्का प्रधानाध्यापिका के वि महासमुंद ,अमित तिवारी ,डाइट से त्रिलोत्मा प्रधान ,दुर्गा सिन्हा ,पत्रकारगण,अभिभावकगण, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे |कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्रीय विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा | कार्यक्रम का सञ्चालन जीतेन्द्र चंद्राकर और आभार प्रदर्शन रोहिता बंसोड़ ने किया |

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?

Notifications