धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी. (परि.) विंकेश्वरी पिंदे के हमराह में थाना अर्जुनी की महिला पुलिस टीम ने ग्राम उड़ेना में जाकर वहां के महिलाओं एवं बच्चों को महिला अभिव्यक्ति एप एवं सायबर अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई।
बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। अभिव्यक्ति ऐप इस अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है। इस एप के माध्यम से बालिका महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।
बच्चों एवं महिलाओं को बताया गया कि वे महिला सुरक्षा “अभिव्यक्ति एप” से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। आप बालिका एवं महिला के संबंधी अभिव्यक्ति एप के बारे में अपने घर परिवार दोस्तों एवं रिश्तेदार को बतायें एवं प्रचार प्रसार करें। महिला पुलिस टीम द्वारा उड़ेना के महिलाओं एवं बच्चों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
डीएसपी. द्वारा उन्हें यह भी बताया गया कि इस एप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर शक्ति टीम द्वारा भी लगातार ने महिला सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में स्कूल कॉलेजों में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया जा रहा है। सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई।
इस दौरान डीएसपी. (परि.) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे एवं अर्जुनी थाना की महिला पुलिस टीम से महिला प्रआर० मधुलिका टिकरिहा, महिला आरक्षक सबा मेमन सहित उड़ेना के महिलाएं एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।