धमतरी। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि यह दौड़ सुबह 7.30 बजे से स्थानीय गांधी चौक से शुरू होगी, जो कि गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए पुनः गांधी चौक में समाप्त होगी। स्वतंत्रता दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस आदि को उपस्थित होने की अपील मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है।
Dhamtari : तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
Hamar Dhamtari
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 पौवा शराब जब्त
Hamar Dhamtari
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली
Hamar Dhamtari