विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिला एवं संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिले में आगामी 7 एवं 8 फरवरी को किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्थानीय सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में आयोजित 2 दिवसयीय इस जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कुल 397 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें धमतरी जिले के 194, गरियाबंद जिले के 81 और बलौदाबाजार जिले के 122 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 फरवरी को सुबह 11 बजे और समापन व पुरस्कार वितरण 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के आवास, भोजन, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये हैं। गौरतलब है कि दो दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में राज्य व जिले के निर्णायक मण्डल द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा। इसके बाद मानव अनुरूप श्रेष्ठ मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता के लिये होगा।

Join us on:

Leave a Comment