लोकसभा निर्वाचन 2024 : शराब निरीक्षण दल गठित

SHARE:

धमतरी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद और धमतरी तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा अंतर्गत शराब निरीक्षण दल गठित किया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा को दल कर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिये आबकारी उप निरीक्षक अजय मारकंडे, आबकारी आरक्षक प्रशांत कुमार यादव और राजेश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद के लिये आबकारी उप निरीक्षकनिशांत शाधु, लालजी दीवान और आबकारी आरक्षक मुरलीधर सोनी तथा विधानसभा धमतरी के लिये आबकारी उप निरीक्षक प्रद्युमन्न दुग्गा, आबकारी मुख्य आरक्षक अनिल कुमार सिंह और नगर सैनिक राहुल साहू की ड्यूटी लगाई गई है।

Join us on:

Leave a Comment