लोकसभा निर्वाचन 2024 : उड़नदस्ता दल गठित

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा और लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद एवं धमतरी के लिये उड़नदस्ता दल गठित कर दल का नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रामकुमार कृपाल को नियुक्त किया है। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिये नायब तहसीलदार बेलरगांव दुर्गेश सिंह तंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अर्जुन सिंह नेताम, धर्मेन्द्र कुमार साहू, स्वप्निल बंजारे, गुलाब सिंह नेताम, राजेश्वर केकती, प्रभुलाल नाग, खिलावन दास साहू और सहायक उद्यान अधिकारी कौशल प्रधान की ड्यूटी लगाई गई है। यहां आरक्षित के तौर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री डागेश ध्रुव, श्री प्रणय लाल और श्री साकेत कुमार साहू की ड्यूटी लगी है।
लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद के लिये नायब तहसीलदार कुरूद कुसुम प्रधान, विनोद बंजारे, सहायक विस्तार विकास अधिकारी ललित कुमार साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चित्रसेन जगने, कल्याण सिंह ध्रुव, प्रेमलाल ठाकुर, डीहूराम पटेल, गिरीराज किशोर और रामकुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है। यहां आरक्षित के तौर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहित जैन, सर्वेयर विकास एनेश्वर और हितेश गाड़रिया को रखा गया है। इसी तरह विधानसभा धमतरी के लिये नायब तहसीलदार धमतरी राकेश नागवंशी, छत्रपाल चन्द्राकर, खीरसागर नाथ बघेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बसंत कुमार गंजीर, प्रहलाद नागवंशी, चन्द्रहास साहू, लखन लाल नागवंशी, मनोज कुमार अंगारे और चेश कुमार सार्वा की ड्यूटी लगाई गई है। यहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भीरेन्द्र कुमार साहू, सर्वेयर खेमनलाल साहू और सहकारिता विस्तार अधिकारी जीतेन्द्र नंदा को आरक्षित के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है।

Join us on:

Leave a Comment