गांजा बेचने वाले पर कार्यवाही, 2 नाबालिग रहे शामिल

SHARE:

धमतरी। अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले पर पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसमें 2 अपचारी विधि से संघर्षरत बालक शामिल रहे। जिनके कब्जे से 1किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चरमुड़िया रोड तिराहा ज्योति राईस मिल कुरूद के पास गांजा की बिक्री कर रहे है। सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर 2 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप बिक्री करते पकड़ा। जिसको अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 1किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300/- रूपये बिक्री रकम 550/- रूपये,कुल जुमला 6850/- रूपये जब्त किया गया। मौके पर कार्यवाही कर अपराध सदर धारा पाये जाने पर धारा 20 (बी) नारर्कोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। अपचारीगण नाबालिग होने से किशोर न्याय बोर्ड धमतरी पेश किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment