कुरुद दशहरा महोत्सव 2024 : 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

कुरुद। लगातर 25 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा *”कुरुद दशहरा महोत्सव 2024″ का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप मे किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत दिनांक 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन, आकर्षक आतिशबाजी, शोभायात्रा, महोत्सव से जुड़े हुए विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर, क्षेत्र सहित हमारे जिले के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है !
महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 3 अक्टूबर को हमारे समिति के मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर, नगर पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संरक्षक मंडल, महोत्सव समिति पदाधिकारियों के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में शाम 7 बजे किया जावेगा, जो कि रात्रि 10 बजे तक सम्पन्न होगा, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम भूपेन्द्र साहु कृत रंग सरोवर की मनमोहक प्रस्तुति होगी !

Leave a Comment

Notifications