धमतरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में टी.बी. उन्मूलन के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके मद्देनजर धमतरी जिले में टीबी उन्मूलन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए ’’निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’’ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि अभियान के तहत टी.बी. के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समूहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन कर एक्स-रे जांच के माध्यम से टी.बी. मरीजों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 34 लोगां का एक्स-रे जांच किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कुल पंजीकृत एक हजार 364 मरीज हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।