कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा में शिवरात्रि के दिन शिव जी की दर्शन करने गए शिवभक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हादसे में कई शिवभक्त घायल हो गये हैं। सबसे ज्यादा जख्मी हुए एक डॉक्टर हुए हैं। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही हर जगह शिव मंदिरों में शिव जी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नजारा भखारा में भी देखने को मिला। लेकिन भखारा के डुमराही तालाब में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जो घटना घटी वह अप्रत्याशित रही। जहां शिवभक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के इस हमले में करीब दस लोगों को घायल कर दिया। जिसकी चपेट में आये कुछ महिलाए और छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में ईलाज कराया गया। सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल डाक्टर अभिजीत जैन हुए हैं। जिनके शरीर में मधुमक्खी के सैकड़ों डंक के निशान बन गए। धमतरी के गुप्ता अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।