मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में महामाया तालाब एवं मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत तालाब में फैली जलकुंभियों को हटाकर जल प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ तालाब की जैव विविधता को भी संरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया गया। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में सफाई कार्य कर श्रद्धालुओं के लिए एक स्वच्छ और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया।
स्वच्छता दीदी ने निभाई अहम भूमिका : इस विशेष सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी सफाई कार्य में सहभागी बने उनके साथ पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में वार्ड वासी नागरिक शामिल हुए। नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अभियान के उपरांत कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि नागरिकों में स्थायी रूप से स्वच्छता की आदत विकसित करना है। देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की जयंती को इस तरह सेवा से जोड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।
जनभागीदारी बनी अभियान की ताकत : इस पहल में नगरवासियों ने भी अपने-अपने स्तर पर सहयोग प्रदान किया। कई स्थानीय नागरिकों ने अपने वार्डों में स्वेच्छा से साफ-सफाई की और दूसरों को भी प्रेरित किया। इस प्रकार यह अभियान प्रशासन, युवाओं और आम जनता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, पार्षद श्रीमती ईश्ववरी भोई, धनेन्द्र चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, रिंकू चन्द्राकर, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, नीतू प्रधान, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, मिशन मेनेजर दीपक तिवारी, ममता बग्गा, राखि ठाकुर, प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी वार्डवासी उपस्थित थे।