पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

रायपुर। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से चल रहा था। हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Notifications