
कुरूद…. रविवार को पुरानी कृषि मंडी में बोल बम सेवा समिति कुरूद के रजत जयंती वर्ष के प्रथम दिन छत्तीसगढ के सुपरस्टार गायक सुनील सोनी एवं उनकी टीम की मनभावन प्रस्तुति ने सबका दिल जीता। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी जी का मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ।साथ ही हज़ारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण संस्था किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने की। विशिष्ट विशिष्ट अतिथियों में पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा , राजकुमारी दीवान , नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहु , नगर के नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहु , शिवप्रताप ठाकुर , राहुल महावर , बोल बम सेवा समिति संरक्षक सुभाष अग्रवाल , संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर , प्रेस क्लब के अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा , प्रेस क्लब संरक्षक बसंत ध्रुव , पार्षदगण महेन्द्र गायकवाड़ , रवि मानिकपुरी , राजकुमारी ध्रुव , कविता चन्द्राकर थे।
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पूजन वंदन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत हुआ।इसके उपरांत संस्था के 25 वर्षो के यात्रा में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों का उल्लेख सहयोग और निरंतर बाबा बैद्यनाथ यात्रा करने के लिए लगभग 80 लोगों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, 80 लोगो को कल समापन अवसर पर सम्मानित किया जायेगा, अतिथियों को भी अतिथि सम्मान के रूप में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और भगवा गमछा पहनाया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से अजय चंद्राकर ने कहा कि सावन के पावन महीने में भोले बाबा की आराधना हमें शांति और परिवार की समृद्धि की ओर ले जाती है। बोल बम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अब तक किए गए कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। आप सभी को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
उदबोधन के क्रम में राजकुमारी दीवान ,निरंजन सिन्हा ने भी अपने उदगार प्रकट किए और बोल बम सेवा समिति की भूमिका को सराहा।
इसके उपरांत छत्तीसगढ के सुपरस्टार लोकगायक सुनील सोनी एवं उनकी टीम की मनभावन प्रस्तुति ने समां बांधा और एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी।साथ ही पारंपरिक लोकगीतों को अपने मधुर स्वर से गाते हुए सभी का मन मोह किया।
अंत में समिति द्वारा भक्तो को प्रसादी वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम का आभार संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर और मंच संचालन प्रभात बैस द्वारा किया गया। अब सोमवार को दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा अंतर्गत लोकगायिका रिंकी देवांगन की मनभावन प्रस्तुति होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में नगर और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।