
धमतरी…. शासन की महत्वपूर्ण योजना रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज धमतरी जिले के नगरी, कुरूद और धमतरी विकासखंड से श्रद्धालुओं का एक दल आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर धमतरी जिला मुख्यालय में महापौर रामू रोहरा, कुरूद में जनप्रतिनिधी भानू चंद्राकर और नगरी में प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखाकर इन श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस अवसर पर महापौर रोहरा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों को अध्यात्मिक सशक्तिकरण और रामभक्ति से जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।
रामलला के दर्शन हेतु जाते हुए भक्तों ने रामनाम के जयकारे लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री साय की इस योजना के तहत् हम सभी प्रदेशावासियों को भांचा राम के जन्मभूमि के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री साय को ह्दय से धन्यवाद देते है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराने की पहल की गई है। योजना का उद्देश्य नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।
रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

आज सुबह प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए हमारे नगर सहित क्षेत्र के नागरिक रवाना हुए, छ.ग.शासन मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत लगातार अयोध्या दर्शन हमारे नागरिकों के लिए चल रहा है, जनपद पंचायत कार्यालय कुरूद के पास भाजपा नेताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किये, हरी झण्डी दिखाने वालो मे विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा नेतागण भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, जनपद सदस्य टेकराम साहु, टकेश्वर दाऊ, पार्षद रविप्रकाश मानिकपुरी, प्रकाश ढीवंर, धर्मेन्द्र यादव रहे.