कुरूद…. नगरपालिका बनने के बाद कुरूद को लगातार बड़ी सौगात मिल रही. कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के अनुशंसा से जलसन तालाब के लिए रोड, नाली, और गहरीकरण के लिए 62 लाख ₹ और मरही डबरी तालाब के रोड, नाली और गहरीकरण के लिये 54 लाख राशि कुल 1 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति मिली है.
कुरूद को मिली बड़ी स्वीकृति
कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के अनुशंसा से राज्य शासन की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान में संपूर्ण खेल सुविधा के लिए 4 करोड़ 16 लाख ₹ और बिजली पोल सहित विधुत व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 26 लाख ₹ राशि की स्वीकृति प्राप्त हुआ है.




