नशे में धुत युवक पेड़ पर चढ़ा, फिर किया सुसाइड का प्रयास, घंटों मचाया उत्पात

SHARE:

धमतरी। जिले के बोडरा गांव में शुक्रवार सुबह शराब के नशे में धुत जितेंद्र यादव, गांव के बीच स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने के लिए फांसी का फंदा बना लिया।घटना को देख गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इस दौरान नशे में धुत युवक ने घंटों उत्पात मचाया।

मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा का है। ग्राम के जितेंद्र यादवने शुक्रवार सुबह सुलभ शौचालय के पास पेड़ पर फंदा लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर सरपंच व अन्य मौके पर पहुंचे।जैसे ही युवक फंदे से झूलने लगा, ग्रामीणों ने तेजी से हस्तक्षेप कर उसे पकड़कर फंदा काटा और नीचे उतारा. ग्रामीणों ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया; जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत को स्थिर बताया.

Join us on:

Leave a Comment