धमतरी। युवा जिम ट्रेनर माया साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल गुरुवार देर रात को माया ने अपने रायपुर स्थित किराये के मकान में फांसी लगा ली। मूलतः धमतरी शहर के रामसागर पारा निवासी और जिम ट्रेनर माया साहू (33) रायपुर के रावतपुरा फेज-2 इलाके में रहती थीं. वहीं जिम सेंटर संचालित करती थी।
मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह उनकी सहेलियां सुबह ट्रेनिंग के लिए जिम पहुंचीं, लेकिन माया वहां नहीं थीं. सुबह 6 बजे तक भी उनकी कोई खबर न मिलने पर सहेलियां उन्हें सोया हुआ समझकर उठाने उनके घर पहुंचीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. छत के रास्ते से खिड़की के सहारे अंदर झांकने पर माया फांसी के फंदे पर झूल रही थीं. सहेलियों ने तुरंत घटना की सूचना माया के परिवार और पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने माया को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.




