गागरा में दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE:

धमतरी…. ग्राम गागरा में भव्य रूप से आयोजित दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम नाम के संकीर्तन और मंगलाचरण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीमती साहू ने सबसे पहले सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु नवनिर्मित शेड का विधिवत लोकार्पण किया और ग्रामवासियों को सौंपते हुए उन्हें इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ लेने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह शेड ग्राम में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, रामधुनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा श्रीराम केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, संस्कृति और धर्म का प्रतीक हैं।
 मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलें। हमें चाहिए कि हम सभी अपने जीवन में मर्यादा का पालन करें और सदैव धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

Join us on:

Leave a Comment