ताराचंद साहू बने छत्तीसगढ़ शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष

SHARE:

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की वर्चुअल बैठक में  प्रांतीय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से श्री ताराचंद साहू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रहेगा। धमतरी जिले के शासकीय वाहन चालकों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।

साथ ही, धमतरी जिला परिवहन अधिकारी मुजाहिद खान ने ट्रैक्टर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर के पिछले पहिये पर लगाए जाने वाले लोहे का रिंग केवल खेतों में प्रयोग के लिए स्वीकृत है। यदि इसे पक्की सड़कों पर लगाया जाता है, तो सड़क की सतह को नुकसान पहुँचता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

Join us on:

Leave a Comment