धमतरी…. धमतरी नगरवासियों के लिए विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि छाती क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि उद्योग के लिए आबंटित की गई है।
यह भूमि आगामी वर्षों में शहर के सर्वांगीण विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नई औद्योगिक योजनाओं के क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे बल्कि धमतरी के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
महापौर रामू रोहरा ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय मंत्री टंकराम वर्मा, माननीय मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




