धमतरी…. प्रेस क्लब धमतरी द्वारा प्रेस क्लब भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र जैन एवं आनंद प्रकाश दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर,महासचिव विक्रांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पांडे व उमेश वशिष्ठ सहित अन्य पत्रकारों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाल उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर प्रेस जगत के लिए इसे बड़ी क्षति बताया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेश श्रोति, सचिव राज सोनवानी, सह सचिव सत्येंद्र शर्मा,, पवन साहू एवं मुस्तफा दाऊदी, लोकेश करैत, कृष्णा राव,, अवधेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे.




