आकृति शर्मा का नेशनल अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

SHARE:

घरघोड़ा। नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 क्रिकेट हेतु रायगढ़ जिले की होनहार खिलाड़ी आकृति शर्मा का चयन हुआ है। आकृति के छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन की खबर मिलते ही नगर एवं खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।
वर्तमान में आकृति पी.एम. श्री विद्यालय घरघोड़ा में अध्ययनरत हैं और ओ.पी. जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा में नियमित अभ्यास करती हैं। उनके कोच कमलेश शर्मा, प्रवीण लोहा और विनोद एक्का ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आकृति को शुभकामनाएं दीं।रायगढ़ स्कूल टीम के कोच एवं मार्गदर्शक जफर उल्लाह सिद्दीकी और अभिषेक गुप्ता (निक्की सर) ने कहा कि आकृति का समर्पण और निरंतर मेहनत ही उनकी सफलता की कुंजी है।
जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने आकृति को बधाई देते हुए कहा कि “बालिकाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि यह संकेत है कि रायगढ़ जिला आने वाले समय में महिला क्रिकेट का गढ़ बनेगा।”

Join us on:

Leave a Comment