जिला प्रशासन ने अब तक धान खरीदी का एक भी दाना परिवहन नहीं कर सकी,खरीदी केन्द्रों में धान का बहुत ज्यादा लिमिट है, जो समस्या का कारण बन गया है : लेखराम साहू

SHARE:

कुरुद। कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि जिले के धान खरीदी केंद्रों में पहली बार 25 दिन बाद खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन नहीं किया जा रहा है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई, लेकिन उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे धान खरीदी केन्दों में किसानों को धान बेचने में असुविधा हो रही है। आने वाले दिनों में यहां खरीदी बंद होने की संभावना बनी रहेगी।

सहकारी समितियों में धान खरीदी में व्याप्त समस्याएं एवं लेट लतीफी को लेकर लेखराम साहू ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से समस्याओं को तत्काल प्रभाव से जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है। किसानों को समिति में धान बेचने आनलाइन टोकन में माध्यम से अपना पंजीयन कराना होता है। तत्पश्चात जिस तारिष में टोकन स्वीकृत होता है, उस दिन किसानों को अपना धान बेचना होता है। सरकार ने टोकन के लिए मोबाइल एप खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों को सुविधा उत्पन्न कराई है, किन्तु बहुत से किसानों को एग्रीस्टेक में होने के कारण टोकन नहीं कट पा रहा है। राईस मिलरों द्वारा केन्द्रों से धान का उठाव नहीं करने के कारण केन्द्रों में जगह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार में किसान को हताश परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले किसानों को खाद बीज के लिए चक्कर लगवाये अब जैसे तैसे मौसम की मार तथा कीटों की प्रकोप से फसल को बचाकर धान बेचने की नौबत आई तो खरीदी में टोकन न कटना, खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाने जैसे समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment