कुरूद…. स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला के अस्वस्थता वश जिला अध्यक्ष तारिणी चन्दाकर के निर्देश पर निर्वतमान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा के अगुवाई में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकार ने किया। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के प्रदेश के नाम संदेश का वाचन पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।
संदेश में भाजपा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगारो , कर्मचारी, व्यापारी विरोधी बताते हुए अपने घोषणा पत्र के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लापरवाही, किसान आत्महत्याएं हो रहे मजबूर, बेरोजगारी भत्ता, महतारी वंदन में कटौती,जल, जंगल,जमीन , विधुत दर वृद्धि कर जमकर मनमानी कर रहे हैं, मनरेगा के नाम व निति नियम में संशोधन कर ग्रामीणों मजदूरो का अधिकारो का हनन व ग्रामीण विकास विरोधी बताया। कानून की लचर व्यवस्था के चलते राज्य में नशा खोरी, अवैध धंधे, लूटपाट, महिलाओं में असुरक्षा, चाकूबाजी से प्रदेश असुरक्षित हो गया है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ की जनता पछतावा व रोष में है, समस्त मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारो की रक्षा के लिए, धरना, रैली, पदयात्रा, आंदोलन कर रही है जो अनवरत जारी रखेंगे।
गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकार, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकार, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा,रमेश्रर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नपा नेताप्रतिपक्ष डुमेश साहू,प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ट सचिव हितेंद्र केला,पार्षद रजत चन्द्राकर, उत्तम साहू,राखी चन्द्राकर, उर्वशी चन्द्राकर, अर्जुन धु्व, पूर्व जनपद सभापति रविन्द्र साहू,पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन, कृष्णा साहू,पप्पू राजपूत, लेखराम साहू,पूर्व पार्षद चुम्मन दीवान, रौशन जांगड़े, संतोष प्रजापति, तुलसी राम साहू,अशोक साहू, पंकज जोशी,तुकेश साहू सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।



