मुंबई….. महाराष्ट्र के बारामती जिले में एक हादसे में राज्य के डिप्टी CM और NCP प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश में निधन हो गया। इस दुर्घटना में उनके साथ सवार अन्य लोग भी मारे गए।
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था। अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल, बारामती से प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में उनके पिता का निधन हो गया, जिससे पढ़ाई बीच में ही छूट गई और वह राजनीति में सक्रिय हो गए।




