तहसील साहू समाज मगरलोड के पदाधिकारियों ने ली शपथ ग्रहण

SHARE:

धमतरी। जिले के तहसील साहू संघ मगरलोड का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कर्मा भवन में गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि, यह आयोजन केवल पदभार ग्रहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के भविष्य, युवाओं के संस्कार और बच्चों की शिक्षा जैसे ज्वलंत विषयों पर गंभीर चिंतन का मंच भी बना।

मुख्य अतिथि जिला संघ गणेश साहू ने नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ मगरलोड अध्यक्ष रोहित साहू,उपाध्यक्ष छन्नू राम साहू, महिला उपाध्यक्ष भानु प्रिया साहू, संगठन सचिव जितेंद्र साहू, महिला संगठन सचिव भामिनी साहू को शपथ ग्रहण कराया गया तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू ने तहसील साहू संघ की कार्यकारिणी पदाधिकारी की घोषणा किया गया जिसमें संरक्षक, संयोजक, अंकेक्षक, सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ,व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, मीडिया एवं मंदिर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को मुख्य अतिथि ने शपथ ग्रहण कराया गया।

जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि, समाज में हर बच्चे को शिक्षा और हर युवा को दिशा की आवश्यकता है। दिशाहीनता के कारण आज युवा भटक रहे हैं। समाज के पास धन, पद और प्रतिष्ठा है, लेकिन संस्कारों की कमी चिंता का विषय है।” उन्होंने समाज की एकता, संगठन और विकास में सभी की सहभागिता को अनिवार्य बताया।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा, “आज केवल पद की शपथ नहीं ली गई है, बल्कि समाज निर्माण का संकल्प लिया गया है। हम समाज सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।”

 

Join us on:

Leave a Comment