हरदी गांव के तालाब में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

SHARE:

बलौदाबाजार ।  नवापारा अंतर्गत ग्राम हरदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने गए ग्रामीणों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ फंस गया। आबादी क्षेत्र के निस्तार तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद मगरमच्छ की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई।

डीएफओ ने दी जानकारी
डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बार नवापारा क्षेत्र में प्रस्तावित क्रोकोडाइल पार्क के लिए मगरमच्छ लाए गए थे। संभावना है कि उनमें से कुछ अंडों से निकले छोटे मगरमच्छ आसपास के जल स्रोतों तक पहुंच गए हों और अब बड़े होने के बाद तालाब में दिखाई दे रहे हों।

Join us on:

Leave a Comment