दावा-आपत्ति 25 फरवरी तक

SHARE:

धमतरी । एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत औद्योगिक वार्ड धमतरी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 में सहायिका पद की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन के बाद प्रावधिक सूची जारी कर एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी एवं संबंधित ऑंगनबाड़ी केन्द्र में सूची चस्पा की गई है। परियोजना अधिकारी द्वारा उक्त सूची पर दावा-आपत्ति आगामी 25 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी शहरी में जमा किया जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें