अहमदाबाद। भारत ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल टारगेट सेट किया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ढेर हो गई.
भारत की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली. ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 54 रन जोड़े. न्यूजीलैंड की ओर टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. फिन एलन मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल फ्लॉप साबित हुए. 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रनों की पारी खेली.
भारत की तरफ से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज साबिद हुए. उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उपकप्तान अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके. 1-1 विकेट पांड्या, चक्रवर्ती और शर्मा ने लिए.




