धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत ग्राम रूद्री स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02 (पुलिस लाईन रूद्री) में पालना घर का संचालन किया जाना है। इसके लिए पालना घर कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती हेतु आगामी 31 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पालना घर कार्यकर्ता पद के लिए आवेदिका को 12 वीं अथवा 11 वीं बोर्ड (पूर्ववर्ती) उत्तीर्ण तथा सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 44 साल तक तथा उसी ग्राम की स्थानीय निवासी आवेदन कर सकतीं हैं। आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, धमतरी ग्रामीण में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी ग्रामीण से सम्पर्क किया जा सकता है।




