धमतरी। ग्राम भोथापारा में उग्र होकर हंगामा कर रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना केरेगांव द्वारा लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यवाही की गई।
धनेश नागवानी, निवासी ग्राम भोथापारा द्वारा थाना केरेगांव को सूचना दी कि शेख जिलानी का पुत्र हसनैन रजा उर्फ बिट्टू उसके घर के सामने आकर उग्र होकर हंगामा कर रहा है तथा उसके विरुद्ध थाना में आवेदन देने की बात कहकर लगातार विवाद कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही धमतरी पुलिस थाना केरेगांव कि टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं हंगामा कर रहे व्यक्ति को समझाइश दी गई। किन्तु आरोपी द्वारा पुलिस की समझाइश एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वह लगातार उग्र होता गया। पुलिस की उपस्थिति में ही आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एवं लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आरोपी शेख हसनैन निवासी रायघर, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170 बीएनएसएस एवं 126 (1)/ 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर तहसील न्यायालय कुकरेल में प्रस्तुत किया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।



