रायपुर…. छत्तीसगढ़ अखबार से जुड़ी तृप्ति सोनी की छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता पर किताब का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार, ‘भास्कर’ के समूह संपादक प्रकाश दुबे ने किया। इस अवसर पर इस किताब में शामिल प्रदेश के कुछ प्रमुख पत्रकार, और कुछ पत्रकारों के परिजन भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रकाश दुबेजी ने ‘डिजिटल सुनामी के बीच प्रिंट’ इस विषय पर व्याख्यान भी दिया।




