धमतरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं प्रदेश पदाधिकारियों का मंगलवार को दंतेश्वरी माता के मंदिर में ध्वज एवं चुनरी यात्रा के लिए बस्तर प्रवास हुआ। इस दौरान धमतरी आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा ने स्थानीय शास्त्रीय चौक में अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने सुशासन की सरकार के कार्यों को जनता के विश्वास को जीत और सरकार की विभिन्न योजनाओं को मातृशक्ति के उत्थान में प्रमुख भूमिका बताया। सरकार की प्रमुख योजनाओं में महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसके लिए बजट में 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रानी दुर्गावती योजना के तहत बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु होने पर 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जिसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर बीथिका विश्वास, अनिता यादव, अर्चना चौबे, प्रियंका सिन्हा, अंगीरा ध्रुव, जीतेश्वरी साहू, पवित्रा, अनिता सोनकर, जागेश्वरी साहू, मोनिका देवांगन, पूजा कुंजाम समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।




