मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कचहरी चौक महासमुंद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर 27 मार्च को मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जाने का निर्णय लिया गया ।
उक्त जानकारी मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने देते हुए बताया कि श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा 27 मार्च को मंदिर में प्रातः 08 बजे हवन पूजन ध्वजारोहण 12 बजे श्रीरामजनमोत्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर आरती व पंचरी प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा आतिशबाजी की जाएगी। संध्या 07 बजे से रात्रि 08 बजे तक भारत वर्ष ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में एक ही तिथि व एक ही समय पर होने वाला आयोजन श्रीहनुमान चालीसा का सवा करोड़ जाप का आयोजन किया जाता है ।
इसी तारतम्य में मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष 18 वे वर्ष 18 वे अनुष्ठान के रूप में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक महापाठ का आयोजन बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप महासमुंद के माध्यम से किया जाएगा पश्चात महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के अंतिम रूपरेखा तैयार करने हेतु मंदिर समिति की बैठक आयोजित किया गया बैठक में सुशील चंद्राकर ,संतोष शुक्ला, चंद्रशेखर साहू, सुरेन्द्र स्वामी, जगमोहन चंद्राकर, बद्रीप्रसाद माहेश्वरी सत्यनारायण, तिवारी ,भूपेंद्र चंद्राकर ,भरत सिंह ठाकुर ,अनुप उपासे ,सौरभ बाफना ,संजय साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह, बंटी, हेमंत साहू, घनश्याम सोनी, जितेंद्र, धरम भार्गव, धीरेन्द्र लोनारे, अजय साहू ,मदन प्रकाश शर्मा पुजारी कुंदन वैष्णव पुजारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।



