गिरौदपुरी धाम में लगी आग, 16 अस्थायी दुकानें जलकर खाक

SHARE:

बलौदाबाजार। गिरौदपुरी धाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से 16 अस्थायी दुकानें जलकर खाक हो गईं। दरअसल इलाके में लगे ट्रांसफार्मर में बंदरों की उछल-कूद के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। इसी से निकली चिंगारी ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि दुकानें कच्ची और ज्वलनशील सामग्री से बनी थीं, इसलिए आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते एक के बाद एक दुकानें जलती चली गईं।

मिली जानकारी के अनुसार गिरौदपुरी धाम परिसर के पास स्थित दुकानों के ऊपर लगे ट्रांसफार्मर पर बंदरों का एक झुंड उछल कूद कर रहा था। इस दौरान तारों के टकराने से आपस में धमाका हुआ और शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने पास की अस्थायी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधन कम होने के कारण आग फैलती गई। घटना की सूचना पर गिरौदपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

Join us on:

Leave a Comment