धमतरी। चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी पुलिस चौकी करेलीबड़ी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करेलीबड़ी के मजराटोला स्थित बिजली ऑफिस के पास मुख्य मार्ग किनारे एक युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर चौकी करेली बड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर धारदार चाकू लहराते हुए आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। उक्त हथियार के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा मौके पर ही चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 60/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




