Dhamtari : नहर में डूबे नाबालिग का 20 फंटे बाद मिला शव

SHARE:

धमतरी। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र स्थित मुख्य नहर में नहाने उतरे 16 वर्षीय किशोर समीर हसन पानी के तेज बहाव में आकर बह गया। घटना के करीब 20 घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया। किशोर का शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कुछ युवक इन दिनों धमतरी प्रवास पर हैं और शहर के अंबेडकर चौक के पास रुके हुए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 सिरोज खान, अरमान अली, फैजान अंसारी, समीर हसन, गुल हसन, मो समीर, आरजू, लुडू सभी बच्चे भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए एक ऑटो में सवार होकर रुद्री मुख्य नहर पहुंचे थे। नहाने के दौरान समीर हसन को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और संतुलन बिगड़ने के कारण बह गया।

साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की. देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे रोकना पड़ा.

शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद करीब 26 घंटे बाद लड़के का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नए पुल के पास बरामद हुआ. सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद शव बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि टीम ने पूरी तत्परता के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया.

Join us on:

Leave a Comment