रायपुर। अभनपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर अभनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग बालक बाइक लेकर मुख्य मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अभनपुर से राजिम की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे चलते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और गंभीर चोट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।




